वजन घटाकर इन अभिनेत्रियों ने किया जबरदस्त कमबैक


By Akanksha Jain31, Aug 2022 07:27 PMjagran.com

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी हमेशा ही अपने वजन की वजह से ट्रोल होती आई है लेकिन उनका अमेजिग ट्रांसफॉर्मेशन ने सबकी बोलती बंद कर दी। सोनाक्षी सिन्हा ने 30 किलो से भी ज्यादा वजन घटाया है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए 16 किलो वजन कम किया था। आलिया ने डाइट और वर्कआउट पर फोकस किया और वजन कम किया।

सारा अली खान

एक समय था जब सारा अली खान का वजन 96 किलो था। फिट होने के लिए सारा ने पिज्जा को सलाद से और अपने डेली रूटीन में वर्कआउट को जगह दी।

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का वजन करियर के शुरुआती दिनों में काफी बढ़ा हुआ था। कई बार उन्हें लोगों की बातें भी सुननी पड़ी और फिर उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौका दिया।

सोनम कपूर

सोनम कपूर का नाम आज हॉटेस्ट एक्ट्रेस में गिना जाता है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सोनम का वजन 86 किलो था। सोनम ने वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज रूटीन फॉलो किया और खुद को बदल लिया।

भूमि पेडनेकर

अभिनेत्री भूमि ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए वजन बढ़ाया था। इस फिल्म के बाद भूमि ने 32 किलो वजन घटाया था।

जरीन खान

अभिनेत्री जरीन खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक समय था जब जरीन का वजन 100 किलो हुआ करता था लेकिन कड़ी मेहनत से उन्होंने अपना वजन 57 कर लिया।

समीरा रेड्डी

फिलहाल तो समीरा रेड्डी फिल्मों से दूर है लेकिन एक्ट्रेस के वजन कम करने के चर्चे हर जगह थे।

Photo Credit: Instagram