सपने में दिखें अगर ये 4 चीजें, होगा भारी नुकसान


By Shradha Upadhyay29, May 2024 11:00 PMjagran.com

रात के सपने

सब सभी लोगों को दिन में या रात में अक्सर सोते ही सपने आते हैं। इनमें से कुछ सपने अच्छे और कुछ बुरे होते हैं। वही इन सभी सपनों का परिणाम भी अलग-अलग होता है।

वास्तविक जीवन से नाता

सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का खास महत्व है। जानकारों के अनुसार इन सपनों का हमारे जीवन से नाता होता है। और ये भविष्य में होने वाली घटना का संकेत देते हैं।

इन सपनों से होगा नुकसान

तो आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें यदि आप देखते हैं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है।

ऊंट देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि ऊंट दिख जाता है, तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। यह किसी दुर्घटना की और संकेत करता है।

सूखा हुआ बगीचा

यदि आपको सपने में सूखा हुआ बगीचा दिखाई दे तो यह अशुभ होता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में कष्ट की प्राप्ति आने वाली है।

खाली तिजोरी/पर्स

सपने में यदि आपको कोई भी पैसे रखने वाली जगह जैसे तिजोरी, पर्स या जेब खाली दिखे। तो आपको धन की हानि हो सकती है।

पेड़ कटना

अगर आप सपने में पेड़ कटता हुआ देखते हैं तो यह बुरा संकेत है। इसका अर्थ है आने वाली समय में आपको किसी भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे ही अच्छे बुरे सपनों के परिणाम जानने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ