तुलसी में होने वाले ये 3 बदलाव देते हैं धनवान होने का संकेत


By Ashish Mishra13, Dec 2023 11:29 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

धार्मिक कार्यों में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे में कौन सा बदलाव धनवान होने का संकेत होता है?

तुलसी की पूजा करना

हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। रोजाना स्नान करने के बाद तुलसी पर जल अर्पित करना चाहिए।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप रोजाना तुलसी की पूजा करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर नहीं होगी।

तुलसी का अचानक हरा होना

ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे का अचानक हरा होना शुभ संकेत होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है।

दूर्वा उगना

अगर तुलसी के पौधे के पास दूर्वा उग जाए तो यह शुभ होता है। यह आर्थिक स्थिति में सुधार होने का संकेत हो सकता है।

मंजरी उगना

अगर तुलसी के पौधे में समय से पहले मंजरी उग जाए तो यह शुभ संकेत होता है। यह धन और सुख-समृद्धि की ओर संकेत करता है।

तुलसी का पौधा लगाने की दिशा

घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा में विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

तुलसी के पास जलाएं दीपक

इस पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ