हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में से एक है।
हिंदी को राजभाषा का दर्जा 14 सितंबर, 1949 को मिला और संविधान के भाग-17 में इससे संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रावधान किए गए।
भारत के अलावा कई और देशों में भी हिंदी भाषा बोली जाती है। कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां हिंदी आधिकारिक भाषा है।
नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली है, लेकिन यहां के लोग हिंदी, भोजपुरी और मैथिली भाषा भी बोलते हैं।
यह एक छोटा सा देश है, यहां पर उत्तर भारत के लोग आकर बस गए। फिजी में 4 आधिकारिक भाषा है, जिसमें हिंदी भी शामिल है।
बांग्लादेश के लोग बांग्ला के अलावा हिंदी भी जानते हैं। भारत के पश्चिम बंगाल राज्य और बांग्लादेश की संस्कृति भी काफी मिलती-जुलती है।
भले ही भारत और पाकिस्तान में 1947 में बंटवारा हो गया था, लेकिन आज भी पाकिस्तान के लोग उर्दू के साथ-साथ हिंदी बोलते और समझते हैं।
दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और अफ्रीकन है। गौरतलब है कि इस देश के कई क्षेत्रों में हिंदी भी बोली जाती है।