बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थामा को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं।
रश्मिका मंदाना ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड ही नहीं, साउथ इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
रश्मिका मंदाना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। थामा से पहले आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर।
साल 2019 की एक्शन-रोमांस फिल्म डियर कॉमरेड में रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ लीड रोल में नजर आईं। यह उनकी सुपरहिट फिल्म है, जिसे इस वीकेंड आप देख सकते हैं।
कॉमेडी-रोमांस से भरपूर फिल्म गीता गोविंदम में रश्मिका ने अपनी शानदार एक्टिंग के फैंस का दिल जीत लिया। यह उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
2021 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म पुष्पा: द राइज में रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन के साथ नजर आईं। इस फिल्म ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया।
रश्मिका मंदाना की फिल्म सीता रामम साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की स्टोरी काफी कमाल की है। आप इस वीकेंड सीता रामम को जरूर देखें।
रणबीर कपूर की एक्शन-क्राइम फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
रश्मिका मंदाना की और फिल्मों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & IMDb