समर पार्टी परफेक्ट हैं एक्ट्रेस की ये ड्रेसेज


By Priyam Kumari12, Apr 2025 11:45 AMjagran.com

फैशन क्वीन Tejasswi Prakash

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने हॉट लुक्स को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका फैशन सेंस और स्टाइल बेहद स्टाइलिश है।

Tejasswi की ड्रेसेज

वेस्टर्न से लेकर इंडियन एक आउटफिट में तेजस्वी प्रकाश काफी गॉर्जियस लगती हैं। ऐसे में अगर आप पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज से आइडिया लें।

फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस

गर्मियों में पार्टी में जाने का सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं। ऐसी ड्रेस समर पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

हॉल्टर नेक ड्रेस

अगर आप बीच पार्टी के लिए ड्रेस की तलाश में हैं, तो इस तरह की हॉल्टर नेक ड्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है।

क्रॉप टॉप विद स्कर्ट

तेजस्वी ने पिंक कलर का क्रॉप टॉप और स्कर्ट स्टाइल किया है, जो समर पार्टी के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ आप बूट्स कैरी कर सकती हैं।

बॉडीकॉन ड्रेस

येलो कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश काफी लुक काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रहा है। आप उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी

हर उम्र की महिला को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। अगर आप पार्टी में साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो ऐसी इंडो-वेस्टर्न साड़ी को कॉपी करें।

शॉर्ट ड्रेस

अगर आप शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी ड्रेस पहनकर महफिल की जान बन सकती हैं। इसके साथ हाई हील्स कैरी करना न भूलें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@tejasswiprakash)