कॉलेज में पहनें Tejasswi Prakash जैसे हॉट टॉप


By Akanksha Jain30, Aug 2024 04:00 PMjagran.com

शानदार एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। तेजस्वी प्रकाश हमेशा ही अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

तेजस्वी प्रकाश के हॉट टॉप्स

तेजस्वी प्रकाश का फैशन सेंस काफी ज्यादा शानदार है। आज हम आपको एक्ट्रेस के हॉट और ट्रेंडी टॉप्स दिखाने जा रहे हैं।

कॉलेज गर्ल्स करें ट्राई

अगर आप कॉलेज गर्ल हैं और अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप तेजस्वी प्रकाश के इन ट्रेंडी टॉप्स को स्टाइल कर सकती हैं।

तेजस्वी प्रकाश का लेटेस्ट लुक

तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के स्लीवलेस टॉप में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया।

कोर्सेट टॉप

फिलहाल इस तरह के कोर्सेट टॉप काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। अपने लुक को हॉट बनाने के लिए आप इस तरह के टॉप को कैरी करें।

ब्रालेट टॉप लुक

अपने लुक को हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए आप तेजस्वी प्रकाश की तरह ही ब्रालेट टॉप पहन सकती हैं। इस टॉप को आप जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

वन शोल्डर टॉप

वन शोल्डर टॉप में तेजस्वी प्रकाश हॉट लग रही हैं। अगर आप पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो आप इस तरह के टॉप को पहन सकती हैं।

साटन शर्ट करें स्टाइल

अपने लुक को ट्रेंडी लुक देने के लिए आप तेजस्वी प्रकाश के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। साटन शर्ट आपको अट्रैक्टिव लुक देगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ