तेजस्वी प्रकाश ग्लोइंग स्किन के लिए करती हैं ये काम, जानें


By Shradha Upadhyay18, Sep 2024 10:00 AMjagran.com

फेमस टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं, जो नागिन, स्वरागिनी समेत कई शोज का हिस्सा रही हैं। अभिनेत्री बिग बॉस सीजन 15 की विजेता भी रह चुकी हैं।

खूबसूरती के दीवाने

फैंस उनकी एक्टिंग के साथ खूबसूरती और ग्लैमरस लुक्स के भी दीवाने हैं। उनका हर लुक आते ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने लगता है।

तेजस्वी ग्लोइंग स्किन टिप्स

आज हम आपको तेजस्वी की ग्लोइंग स्किन का राज बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप भी खुद को ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं।

होममेड स्क्रब का यूज

अभिनेत्री बाहर मिलने वाली कैमिकल युक्त चीजों की बजाय घर पर ही कॉफी, नारियल तेल और शुगर मिलाकर स्क्रब तैयार करती हैं। इससे त्वचा की डेड स्किन सेल्स रिमूव होती हैं।

मेकअप से दूर

एक्ट्रेस शूटिंग से फ्री होते ही सबसे पहले फेस से मेकअप हटाती हैं। ताकि कुछ देर मेकअप से स्किन को फ्री रखा जाए।

होम फैशियल

अभिनेत्री घर ही फैशियल भी करती हैं, जिसमें वो सबसे पहले फेस को ऑलिव ऑइल और कैस्टर ऑइल से क्लीन करती हैं। इसके बाद कॉफी, नारियल तेल और शुगर वाला स्क्रब करती हैं।

अगला फैशियल स्टेप

इसके बाद वो बचे हुए तेल से मसाज करके स्टीम लेती हैं। चौथे स्टेप में डीवा बेसन और दही का फेस मास्क लगाती हैं, और उसको सूखने देती हैं।

आखिर स्टेप

अब सबसे आखिर में तेजस्वी मास्क रिमूव करके फेस को धोकर मॉइस्चराइजर और एलोवेरा जेल लगाती हैं। एक्ट्रेस ने बताया इस फैशियल से स्किन चमकने के साथ पिंपल्स के दाग भी हट जाते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ