'इफ्तार पार्टी' में नूर बढा देंगे Palak Sindhwani के 8 सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay03, Apr 2024 02:05 PMjagran.com

पलक सिंधवानी टीवी एक्ट्रेस

पलक सिंधवानी टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जो कि पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू के किरदार में नजर आई हैं। इस किरदार से उनको खास पहचान मिली।

ग्लैमरस लुक का जलवा

25 साल की पलक सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ग्लैमरस लुक का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। उनका हर लुक काफी बोल्ड और गॉर्जियस होता है।

पलक सिंधवानी सलवार-सूट

अपने इंडियन लुक में कयामत ढहाने वाली सोनू के आज हम आपको लेटेस्ट सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाएंगे। जो कि इफ्तार पार्टी में आपका नूर बढ़ा देगा।

पलक सिंधवानी रेड अनारकली सूट

अभिनेत्री ने हाल में इंस्टाग्राम पर रेड कलर के स्ट्रैपी अनारकली सूट में अपना ग्लैमरस लुक शेयर किया है। सिंपल सोबर सूट के साथ उन्होने एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा पेयर किया है।

पलक सिंधवानी हैवी घेर शरारा

इफ्तार पार्टी के लिए पलक का नेटिड सिल्वर वर्क हैवी घेर शरारा सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ एक्ट्रेस ने सिर्फ सिल्वर इयररिंग पहने हैं।

पलक सिंधवानी चिकनकारी सूट

समर सीजन में इस तरह के व्हाइट चिकनकारी सूट काफी कूल लुक देते हैं। ऐसे में पलक का ये सूट इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट है।

पलक सिंधवानी पेप्लम सूट

आजकल पेप्लम स्टाइल सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप एक्ट्रेस के येलो मिरर वर्क सूट को भी इफ्तार पार्टी में पहनकर रौनक बढ़ा सकती हैं।

पलक सिंधवानी ब्रोकेड सूट

पलक सिंधवानी का ब्रोकेड सूट बन हेयर स्टाइल और झुमकी लुक इफ्तार पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ