हल्दी से मेहंदी हर फंक्शन में जचेंगे Tara Sutaria के ट्रेंडी लहंगे


By Shradha Upadhyay13, Nov 2023 04:48 PMjagran.com

शादी सीजन

दिवाली के बाद अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लहंगा कलेक्शन

ऐसे में यदि आप भी किसी शादी में शामिल होने जा रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं तारा सुतारिया के खूबसूरत लहंगो का कलेक्शन। जिसे आप हल्दी से लेकर मेहंदी किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

येलो लहंगा

हाल में एक्ट्रेस ने येलो कलर के सिल्क लहंगे बिकिनी कट चोली में अपना खूबसूरत लुक शेयर किया था। इस लुक को आप हल्दी फंक्शन में कॉपी कर सकती हैं।

व्हाइट लहंगा

अभिनेत्री के इस व्हाइट टिशू लहंगे को लेडीज संगीत में ट्राई किया जा सकता है। डीवा ने इसके साथ मैचिंग चोकर नेकपीस पेयर किया है।

पिंक लहंगा

ब्राइडल अपने रिसेप्शन पार्टी या संगीत नाईट में तारा के इस पिंक हेवी वर्क लहंगे डिजाइनर नेक चोली से आइडिया ले सकती हैं।

मिरर वर्क

इन दिनों लेवेंडर कलर काफी ट्रेंड में है। ऐसे में एक्ट्रेस का मिरर वर्क लहंगा लुक बेस्ट रहेगा।

मल्टीकलर लहंगा

आप वेडिंग के किसी भी फंक्शन में तारा सुतारिया के मल्टीकलर लहंगे फ्रिल स्लीव्स चोली बन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

शिमरी लुक

अभिनेत्री का लाइट शिमरी लहंगा लीफ शेप डीप चोली काफी ग्लैमरस लग रही है। साथ में तारा ने बन हेयर स्टाइल चोकर नेकपीस से अपना लुक कंप्लीट किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ