शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी पटाखा, ट्राई करें Tara के मॉडर्न ब्लाउज


By Akshara Verma27, Feb 2025 01:48 PMjagran.com

Tara के मॉडर्न ब्लाउज

अगर आप शादियों में स्टाइलिश दिखने के लिए मॉर्डन ब्लाउज की तलाश कर रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। आज हम आपके लिए Tara Sutaria के क्लासी और बोल्ड ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं।

ट्यूब ब्लाउज

Tara ने व्हाइट साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज कैरी किया है, जो साड़ी को बेहद हाइलाइट कर रहा है। आप इस ब्लाउज को डिसेंट लाइट वर्क वाले लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

डीप वी नेक ब्लाउज

शादी में हॉट लुक कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस के ब्लाउज डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। यंग गर्ल्स के लिए यह ब्लाउज एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

कोर्सेट ब्लाउज

एक्ट्रेस ने डिजाइनर ड्रेस के साथ स्टाइलिश लुक देने वाले कॉर्सेट ब्लाउज को कैरी किया है। यह आपको महफिल में स्पॉट लाइट बनाने का काम करेगा।

स्वीटहार्ट ब्लाउज

एक्ट्रेस का स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इस ब्लाउज को अपने हैवी लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं।

मिरर वर्क राउंड नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस ने प्रिंटेड फ्लोरल लहंगे के साथ मिरर वर्क राउंड नेक ब्लाउज को स्टाइल किया है। यंग गर्ल्स शादी या पार्टी में मॉडल जैसा लुक लेने के लिए ब्लाउज डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

हाई नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन स्कर्ट को खूबसूरत लुक देने के लिए यह स्टाइलिश हाई नेक ब्लाउज को कैरी किया है। आप भाई की शादी में एक्ट्रेस के ब्लाउज को पहनकर रिश्तेदारों के होश उड़ा सकती हैं।

शादी के हर फंक्शन में पटाखा दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के इन खूबसूरत ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@tarasutaria)