तनीषा मुखर्जी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जो कई फिल्मों में नजर आई, लेकिन ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में अपना जलवा नहीं दिखा पाई। डीवा कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं।
अभिनेत्री इन दिनों पर्दे से दूर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक कातिलाना होता है।
आज हम आपको तनीषा के हॉट लहंगा-चोली दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें वेडिंग सीजन में दुल्हन की बहन स्टाइल कर सकती हैं।
हाल में डीवा ने ऑफ व्हाइट गोल्डन वर्क लहंगे बिकिनी कट चोली में अपना लेटेस्ट गॉर्जियस लुक शेयर किया है। जो आपके वेडिंग लुक में चार चांद लगा देगा।
दुल्हन की बहन इस येलो कलर के सिल्क लहंगे नेटिड दुपट्टे और क्रैप चोली को कॉपी कर सकती हैं। इसके साथ चोकर नेकपीस बन हेयर स्टाइल से लुक कंप्लीट किया गया है।
आप इस तरह के शाइनी लहंगे के संग स्ट्रैपी सिक्विन चोली से खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं। वेडिंग सीजन के लिए ऐसे लहंगे बेस्ट रहते हैं।
तनीषा मुखर्जी का साटन फ्लोरल प्रिंट लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ डीप वी नेक चोली कहर ढहा रही है।
बहन की वेडिंग के लिए ऐसा व्हाइट कट दाना वर्क लहंगा डीप नेक चोली बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप एकदम रॉयल दिखेंगी।