सब टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर कलाकार आज अपनी अलग पहचान बना चुका है।
शो में सोनू कई बार बदल चुकी है लेकिन सबसे पहली सोनू ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है। पुरानी सोनू का नाम झील मेहता है, जिसने घर-घर में अपनी पहचान हासिल की है।
आपको बता दें कि झील मेहता जल्द ही शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी के बंधन में बंधेंगी।
सोनू यानी झील मेहता के होने वाले पति का नाम आदित्य दुबे है, जो पेशे से इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स और थ्रीडी आर्टिस्ट हैं।
वहीं दूसरी ओर झील मेहता ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर मेकअप आर्टिस्ट बनने की शुरुआत कर दी है। शादी के बाद भी झील अपने सपने को पूरा करेंगी।
झील मेहता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी शादी की खबर शेयर की थी।
झील मेहता और आदित्य दुबे की सगाई हो चुकी है, जिसके बाद अब 5 महीने बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
झील मेहता आए दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।