Taarak Mehta शो के स्टार कास्ट कितने पढ़े-लिखे हैं? जानिए


By Priyam Kumari10, Feb 2025 02:38 PMjagran.com

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो

टीवी का फेमस कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी इसे बड़े शौक से देखते हैं।

स्टार कास्ट की एजुकेशन

इस शो में कई सारे ऐसे किरदार हैं, जिनकी एक्टिंग बहुत जबरदस्त है। साथ ही, उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। ऐसे में आज हम बताएंगे तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के स्टार कास्ट रियल लाइफ में कितने पढ़े-लिखे हैं। आइए जानता हैं इस बारे में।

जेठालाल ने कितनी की है पढ़ाई?

शो में दिलीप जोशी ने जेठालाल का लीड रोल निभाया है। शो में जेठालाल को कम पढ़ा-लिखा दिखाया गया है, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने बीसीए किया हुआ है।

बापू जी ने कितनी की है पढ़ाई?

शो में जेठालाल के बापू जी का किरदार निभा रहे अमित भट्ट को सबसे कम पढ़ा-लिखा दिखाया गया है। रियल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी बीकॉम ग्रेजुएशन को पूरा किया है।

बबीता जी ने कितनी की है पढ़ाई?

तारक मेहता शो में कई लोगों की फेवरेट बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने निभाया है। बता दें कि उन्होंने इंग्लिश में मास्टर्स किया है।

पोपटलाल ने कितनी की है पढ़ाई?

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल की भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक ने बीकॉम किया हुआ है।

आत्माराम भिड़े ने कितनी की है पढ़ाई?

एक्टर मंदार चंदवादकर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम भिड़े का रोल निभा रहे हैं। रियल लाइफ में वह एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb, Jagran & Instagram