तारक मेहता की 'रोशन भाभी' की इन ट्रेडिशनल ड्रेसेज को करें ट्राई


By Priyam Kumari30, Jul 2025 03:00 PMjagran.com

TMKOC की फेमस एक्ट्रेस

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रोशन भाभी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं।

Jennifer Mistry की तस्वीरें

जेनिफर मिस्त्री रियल लाइफ में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

महिलाओं के लिए फैशन टिप्स

रोशन भाभी इंडियन आउटफिट में बला की खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज को खास मौके पर कैरी करें।

प्रिंटेड कॉटन सूट

जेनिफर प्रिंटेड कॉटन सूट में बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तरह के सूट सावन में पहनकर खूबसूरत लगेंगी।

शिफॉन साड़ी

एक्ट्रेस साड़ी पहनने का शौकीन हैं। अगर ऑफिस में साड़ी पहनकर जलवा बिखरना चाहती हैं, तो ऐसी शिफॉन साड़ी चुनें।

शाइनी लहंगा

शादी हो या फैमिली फंक्शन हर मौके पर एक्ट्रेस का ये शाइनी लहंगा बेहतरीन लगेगा। लहंगे को फुल स्लीव या कट स्लीव ब्लाउज के साथ कैरी करें।

प्लाजो सूट

रोशन भाभी के पास एक से बढ़कर एक सूट कलेक्शन है। आप ऐसे प्लाजो सूट को ऑफिस के लिए चुन सकती हैं।

अनारकली सूट

हर उम्र की महिला पर अनारकली सूट अच्छा लगता है। आप भी ऐसे सूट अपने वॉडरोब में शामिल करें।

जेनिफर के इन देसी लुक्स को जरूर कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@jennifer_mistry_bansiwal)