बॉलीवुड सेलेब्स खुद को फिट रखने के लिए काफी वर्कआउट और हेल्थी डाइट प्लान फॉलो करती हैं।
वही अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी शानदार एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जिसके चलते वो इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं।
आइये जान लेते हैं एक्ट्रेस का फिटनेस रूटीन और हेल्थी डाइट सीक्रेट प्लान। जिसको आप भी फॉलो कर सकते हैं।
बड़े मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 35 साल की तापसी अपने दिन की शुरूआत एक लीटर गुनगुने पानी के साथ करती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ग्रीन टी लेती हैं।
इसके बाद एक्ट्रेस डेली घंटो जिम में पसीना बहाती हैं। या फिर योगा करती हैं।
इसके अलावा डीवा खेलों की शौकीन हैं। अपने योग और जिम रूटीन के सिवा एक्ट्रेस 'स्क्वैश' खेलने का बेहद शौक है।
अभिनेत्री वर्कआउट के साथ एक हेल्थी डाइट भी फॉलो करती हैं। जिसमें अंडे, ओट्स, जूस, राइस, रोटी, दाल, हरी सब्जियां, फ्रूट्स, दही, शामिल है।
तापसी को बादाम मिल्क, नट्स, नारियल पानी बेहद पसंद है। एक्ट्रेस घर के खाने की बेहद शौकीन हैं।