Taapsee Pannu को इन फिल्मों से मिला खूब सारा प्यार


By Priyam Kumari04, Dec 2024 08:00 AMjagran.com

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

तापसी पन्नू बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। साथ ही वह अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिल पर छाई रहती हैं।

तापसी पन्नू का करियर

एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 9 साल पहले की थी। आइए जानते हैं तापसी पन्नू की उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब सारा प्यार मिला है।

बदला

साल 2019 में आई तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' ने खूब सारी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में एक्ट्रेस ने नेगेटिव रोल निभाया था। वहीं, यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी आसानी से देख सकते हैं।

हसीन दिलरुबा

तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' बेहतरीन मूवीज में से एक है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी है। फिल्म में तापसी पन्नू ने विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था। फिल्म ने खूब सारी टीआरपी भी बटोरी थी। वहीं, इसका दूसरा पार्ट भी आ चुका है। यह मूवी आपको नेटफ्लिक्स पर आसानी से मिल जाएगी।

नाम शबाना

फिल्म 'नाम शबाना' में दर्शकों को तापसी पन्नू का दमदार एक्शन काफी पसंद आया था। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार और मनोज बाजपेई जैसे मुख्य किरदार  नजर आएं। इस फिल्म को लोगों ने खूब सारा प्यार दिया।

पिंक

फिल्म 'पिंक' ने तापसी पन्नू को एक नई पहचान दी थी। फिल्म में तापसी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं। यह फिल्म महिलाओं पर होने वाले शोषण पर आधारित है। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में वकील का किरदार निभाया है। यह फिल्म भी आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

थप्पड़

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' को महिलाओं ने खूब पसंद किया था। फिल्म में एक्ट्रेस ने एक आदर्श पत्नी का रोल अदा किया है। यह फिल्म महिलाओं को घरेलू हिंसा से लड़ने की ताकत देती है। इसलिए इस फिल्म को भी खूब सारी सुर्खियां बटोरी हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb