शरीर में जिंक की कमी होने पर होती हैं ये समस्याएं


By Ashish Mishra23, Aug 2024 02:17 PMjagran.com

जिंक की कमी

शरीर को हेल्दी रखने में जिंक की महत्वपूर्ण भूमिकी होती है। आइए जानते हैं कि शरीर में जिंक की कमी होने पर व्यक्ति को किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है?

खानपान में बदलाव

व्यक्ति के खानपान में बदलाव होने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

जिंक की कमी होने से क्या होता है?

शरीर में जिंक की कमी होने पर कई समस्याएं होने लगती हैं। इसकी पूर्ति के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसकी कमी से शरीर में कई लक्षण दिखने लगते हैं।

बालों का झड़ना

शरीर में जिंक की कमी होने पर नेचुरल बाल उगने में परेशानी होती है। इसकी कमी होने पर आपको बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वजन कम होना

जिंक की कमी होने पर अचानक से वजन कम होने लगता है, जिससे शरीर में अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ने लगता है। समय रहते इसकी कमी की पूर्ति कर लेना चाहिए।

आंखों पर निगेटिव असर

अगर आपके अंदर जिंक की कमी हो गई है, तो इसका आपकी आंखों पर निगेटिव असर पड़ने लगता है। इससे आपको धुंधला दिखाई देने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

घाव का न ठीक होना

शरीर में जिंक की कमी होने पर खून बहना बंद नहीं होता है, जिसकी वजह से घाव लंबे समय तक नहीं ठीक होता है। इससे इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

जिंक युक्त चीजें खाएं

इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में मशरूम, मूंगफली, दही, अंडा और तिल को शामिल करें। इन चीजों को खाने से जिंक की कमी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ