विटामिन डी हमारे शरीर के लिए काफी अहम माना जाता है। इसकी कमी से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
आजकल बदलते लाइफस्टाइल के कारण हर किसी में विटामिन डी की कमी पायी जाती है। देश में 70 से 90 प्रतिशत लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं।
ऐसे में आज हम आपको शरीर उन बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो विटामिन डी की कमी हो सकती है।
विटामिन-डी की कमी होने पर असमय बाल पकने और गिरने लगते हैं। इसके अलावा बालों का विकास भी थम जाता है।
विटामिन-डी की कमी होने पर थकान की शिकायत होती है। अगर आप भी रोजाना थकान महसूस करते हैं, तो यह विटामिन-डी की कमी के लक्षण हैं।
विटामिन-डी की कमी होने से शरीर के सभी हिस्सों में दर्द होता है। ऐसे में आप दर्द को दूर करने के लिए रोजाना इजी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं। इस स्थिति में सर्दी, खांसी और बुखार आदि की शिकायत होती है, तो यह विटामिन-डी की कमी के लक्षण हैं।
इसके अलावा ऑस्टियोमलेशिया और ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय रोग संबंधी बीमारियां और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com