कई बार लोगों के पेट में अचानक दर्द होने लगता है। इससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि पेट में कीड़े पड़ने पर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?
खानपान में बदलाव होने, गंदा पानी पीने और साफ-सफाई न रखने से पेट में कीड़े पड़ने की समस्या होने लगती है। इससे पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियां भी होने लगती हैं।
पेट में कीड़े पड़ने पर शरीर में शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इस दौरान व्यक्ति को कमजोरी और भूख न लगने की समस्या होने लगती है।
पेट में कीड़े पड़ने से व्यक्ति को बार-बार उल्टी आने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा व्यक्ति के जीभ का रंग भी सफेद होने लगता है।
पेट में कीड़े पड़ने पर आंख में जलन होने की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही आंख लाल होने लगती है।
अगर आपके स्किन पर खुजली की हो रही है, तो यह पेट में कीड़े पड़ने का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा मुंह से बदबू भी आने लगती है।
पेट में कीड़े पड़ने पर तुलसी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्ते को पानी के साथ पीस लें। इसके बाद तुलसी के रस को पी लें। ऐसा करने से कीड़े की समस्या दूर होने लगती है।
एक चम्मच दूध में थोड़ा-सा शहद और कच्चा पपीता मिला लें। इन तीनों चीजों को एक साथ पकाएं और उसके बाद छानकर पी लें। ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म होने लगते हैं।
शरीर में होने वाले रोग को दूर करने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ