बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बीते कई महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में छाई हुई थीं। अब जाकर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर गुड न्यूज दी है।
वही अब अभिनेत्री ने हाल में अपने मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। स्वरा भास्कर ने 23 सितंबर को 'बेटी' को जन्म दिया है।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अस्पताल से पति और न्यू बोर्न बेबी के साथ कई फोटोज शेयर की हैं।
इसके साथ ही स्वरा और फहाद ने अपनी नन्ही परी का नाम भी रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने बेटी का नाम 'राबिया' रखा है।
अभी हाल में फहाद ने स्वरा के लिए सरप्राइज बेबी शावर सेरेमनी का आयोजन किया था। जिसमें ये कपल काफी खूबसूरत नजर आया।
स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था। जिसमें स्वरा काफी ब्यूटीफुल लग रही थीं।
स्वरा भास्कर बॉलीवुड एक्ट्रेस जबकि उनके हसबैंड फहाद अहमद राजनीति से जुड़े हैं।
स्वरा और फहाद की मुलाकात साल 2020 में एक रैली के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और इसी साल 2023 फरवरी में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। इसके बाद मार्च में दोनों ने रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।