आज हम आपको भारत की ब्यूटी प्रेजेंटर्स की एजुकेशन बताएंगे। चलिए जानते हैं खूबसूरती और अकलमंदी से ताज हासिल करने वाली एक्ट्रेसेज के बारे में-
2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ब्यूटी विथ ब्रेन हैं। एक्ट्रेस फिलहाल एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं हैं।
2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को कौन नहीं जानता। हरनाज संधू ने चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन किया है।
1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। एक्ट्रेस जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहीं थी लेकिन कुछ कारण से उन्हें ड्रोप लेना पड़ा।
1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। एक्ट्रेस ने जर्नलिज्म से ग्रेजुएशन किया है।
2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। बता दें कि, एक्ट्रेस ने 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन तो लिए लेकिन बीच में ही छोड़ दिया।
2000 की मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने फिल्म एतराज से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।
सिनी शेट्टी 2022 की मिस इंडिया हैं। उनका ग्रेजुएशन पूरा हो गया है और वो अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं।