ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 जनवरी को न्याय के देवता शनि ने अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश किया था।
इसके साथ ही राहु ग्रह मेष राशि में और केतु तुला राशि में विराजमान हैं। साथ ही आने वाली 22 अप्रैल को गुरु बृहस्पति भी मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
गुरु का बृहस्पति में प्रवेश करने के साथ ही गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य और गुरु की युति से प्रतियुति या नवम-पंचम योग और बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बन रहा है।
कई ग्रहों के एक साथ हलचल के कारण कई राशियों को काफी लाभ होना होने वाला है, वहीं कुछ राशियों के जातकों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
इस राशि में राहु, सूर्य, गुरु और बुध की युति प्रथम भाव में हो रहा है। इस दुर्लभ संयोग के कारण इस राशि के जातकों को धन लाभ की संभावना है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति या इंक्रीमेंट भी हो सकता है।
इस राशि में राहु, सूर्य, बुध और गुरु की युति 11वें भाव में हो रही है। इस राशि के जातकों को बिजनेस में अपार सफलता के योग बन रहे हैं।
इस राशि में इन ग्रहों की युति नौवें भाव में बन रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इसके अलावा कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है।
इस राशि में यह योग चतुर्थ भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक और मानसिक मजबूती मिलेगी।
इस राशि में दूसरे भाव में युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा मिलेगा। साथ ही करियर में नई उड़ान भर सकते हैं।