साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण इस महीने यानी अप्रैल में लगने वाला है। आज हम आपको इस सूर्य ग्रहण की पूरी जानकारी देंगे।
चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, यानी 8 अप्रैल को ये सूर्य ग्रहण लगेगा।
यह सूर्य ग्रहण बहुत लंबे समय तक चलेगा कहा जा रहा है कि 2024 से पहले इतना लंबा सूर्य ग्रहण 50 साल पहले लगा था।
इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे 25 मिनट की होगी। साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा और यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।
इस सूर्य ग्रहण के नजारे को भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर रात के करीब 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा।
सूतक काल की बात की जाए तो इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं रहेगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
यह ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।
यह सूर्य ग्रहण हस्त नक्षत्र और कन्या राशि में लगेगा और चंद्रमा बुध और केतु के साथ कन्या राशि में मौजूद होंगे।