साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। इस दौरान कई तरह के कार्य होते हैं, जिसे करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण कब और किस समय लगेगा?
साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार के दिन लगेगा। सूर्य ग्रहण को आध्यात्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
ज्योतिष के अनुसार साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात्रि 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।
14 अक्टूबर को अमावस्या तिथि पड़ रही है। इस दिन लोग शनि अमावस्या व्रत भी रख सकते हैं।
साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा। जिसकी वजह से भारत में सूतक भी मान्य नहीं होगा।
इस सूर्य ग्रहण को प्रभाव मैक्सिको, क्यूबा, एंटीगुआ, चिली, डोमिनिका, बहामास, कनाडा, ब्राजील, अमेरिका, कोलंबिया इत्यादि देशों पर होगा।
सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर भी पड़ता है। इन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत रही है।
सूर्य ग्रहण के समय मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता होती है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ