सनी लियोनी बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस हैं। जो कि कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और आइटम सांग्स से फैंस को दीवाना बना चुकी हैं।
फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की एक झलक का इंतजार करते हैं। सनी लियोनी अपने बोल्ड लुक्स से अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं।
आज हम आपको डीवा के सेसी गाउन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप नाइट पार्टीज या कॉकटेल पार्टी में कैरी कर सकती हैं। कर्वी फिगर पर ये गाउन बवाल मचा देंगे।
येलो कलर के ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन गाउन में एक्ट्रेस कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके साथ स्मोकी आई मेकअप बेस्ट रहेगा।
सनी लियोनी पर्पल कलर के साटन हाई नेक डिजाइनर गाउन में काफी मॉडर्न लग रही हैं। उनका ये लुक कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट है।
इस मल्टीकलर प्रिंटेड डीपनैक गाउन में अभिनेत्री का हॉट लुक देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप टच दिया है। समर सीजन में ये कूल लुक देगा।
नाइट पार्टीज में आप भी सनी लियोनी के इस सिल्वर फ्रंट कट गाउन को कैरी करके पार्टी में आग लगा सकती हैं। इसके साथ ओपन हेयर ग्लॉसी मेकअप खूब जचेगा।
ब्लैक कलर के हाई स्लिट कट आउट गाउन में डीवा का किलर लुक देखा जा सकता है। ये आप किसी भी तरह की पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।