सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। रविवार का दिन सूर्य देव के लिए होता है।
इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में तरक्की मिलती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
अगर आप अपने जीवन में कोई दुख नहीं चाहते और हमेशा खुश रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन ये सरल उपाय जरूर करें। आइए इन उपायों के बारे में जानें।
इस दिन गुड़, दूध, चावल, लाल कपड़े और तांबे के बर्तन आदि का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपके मन की हर मुराद पूरी करते हैं।
सूर्य देव को प्रसन्न करने से खुशियां खुद आपके घर आएंगी। इसके लिए सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं।
सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति के लिए इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे के चौमुखी दीपक में तेल डालकर जलाएं।
धन संबंधी समस्या से निजात के लिए तीन नई झाड़ू खरीदें और अगली सुबह देवी के मंदिर में इसे रख आएं।
जब भी घर से बाहर निकलें, तो चंदन का तिलक लगाएं। चंदन का तिलक लगाने से आपके सभी अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
रविवार के दिन आप ये उपाय कर सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com