आज मीन राशि में गोचर करेंगे सूर्य देव, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल


By Mahak Singh15, Mar 2023 03:16 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा लेकिन राहु शुक्र की युति रिश्तों में तनाव दे सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार में ऐसी घटना हो सकती है जिससे मन अशांत हो। संयम रखना हितकर होगा।

सिंह दैनिक राशिफल

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में तनाव मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल

विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना साकार होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

धनु दैनिक राशिफल

गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के व्यवहार से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार होगा।

मीन दैनिक राशिफल

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

इन 2 दिनों में न जलाएं अगरबत्ती, हो सकते हैं कंगाल