सुहाना खान और शनाया कपूर इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड हैं। सुहाना शाह रुख की लाड़ली और शनाया संजय कपूर की बेटी हैं। दोनों बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री मार चुकी हैं।
सुहाना खान इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव नहीं होने के बावजूद सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर आए दिन छाई रहती हैं।
वही शनाया कपूर फिल्मों के साथ अपनी हॉटनेस से इंटरनेट सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक बेहद कातिलाना होता है।
आज हम आपको दोनों हसीनाओं के हॉट पार्टी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें देखकर आप बताएंगे किसका लुक सबसे बेस्ट है।
हाल में सुहाना और शनाया राधिका और अनंत के सेकंड प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थीं। दोनों ने क्रूज पार्टी से बोल्ड लुक शेयर किए हैं। शनाया बैकलेस गाउन जबकि सुहाना क्रिस क्रॉस फ्लोरल गाउन में कहर ढहा रही थीं।
शनाया कपूर रेड कलर के मरमेड स्टाइल गाउन में अपने गॉर्जियस अंदाज से फैंस के दिलों को धड़का रही हैं। उनका ये लुक पार्टी में आग लगा देगा।
सुहाना खान रेड कलर के सेक्विन गाउन में अपने सिजलिंग अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। पार्टी के लिए सुहाना की ये ड्रेस परफेक्ट है।
शनाया का व्हाइट फ्लोरल पैच बॉडीकॉन गाउन काफी किलर लुक दे रहा है। कॉकटेल पार्टी में आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।