सुहाना समेत इन स्टार किड्स ने खुद की कमाई से खरीदा आशियाना


By Shradha Upadhyay23, Jun 2023 05:17 PMjagran.com

स्टार किड्स

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे यानि स्टार्स किड्स भी बुलंदियों को छू रहे हैं।

खुद का आशियाना

इनमें से कुछ स्टार किड्स ने अपनी खुद की कमाई से आशियाना बना लिया है। आइये देखें लिस्ट।

सुहाना खान

हाल में फिल्म 'आर्चीज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही शाहरुख की बेटी सुहाना ने खुद के पैसों से जमीन ली है।

जमीन की कीमत

सुहाना खान ने अलीबाग में 12 करोड़ 91 लाख की जमीन ली है। यह जमीन करीब डेढ़ एकड़ में फैली है।

आलिया भट्ट

आलिया भी बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने शादी से पहले खुद की कमाई से मुंबई के पास एरिया में बंगला लिया था। जिसमे अभी उनकी बहन शाहीन रहती हैं।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कम समय में सफलता हासिल कर ली थी। एक्ट्रेस ने साल 2015 में करीब 35 करोड़ का बंगला खरीदा था।

जाह्ववी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्ववी का मुंबई के बांद्रा में एक बंगला है। जिसकी कीमत करीब 65 करोड़ रूपये है।

आयरा खान

आमिर खान की बेटी आयरा ने खुद की कमाई से महज 23 साल की उम्र में अपना आशियाना लिया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ