फुलेरा गांव की कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसका इंतजार फैंस को लंबे समय से था।
नया सीजन 24 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसमें सचिव जी का रोल निभा रहे जितेंद्र कुमार की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
बता दें कि जितेंद्र कुमार रियल लाइफ में काफी कूल हैं। उनका हर अंदाज युवा लड़कियों को पसंद आता है। आइए एक नजर डालते हैं उनके लुक्स पर।
सचिव जी ब्लैक कलर का ब्लेजर में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। उनका हर एक लुक फैंस को इंस्पायर करता है। युवा लड़के जितेंद्र के लुक्स से आइडिया लें।
आजकल को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में है। लड़कियों से लेकर लड़कों को भी अब को-ऑर्डे सेट पहनना का क्रेज है।
सचिव जी का ये लुक काफी सिंपल और स्टाइलिश है। उन्होंने ग्रे कलर की पैंट और व्हाइट शर्ट कैरी की है, जो गर्मियों के लिए एकदम बेस्ट है।
सचिव जी का हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। इस तस्वीर में उन्होंने येलो कलर के फ्लावर वाली शर्ट पहनी है, जो उनपर खूब जच रही है।
जितेंद्र कुमार वेस्टर्न ही नहीं इंडियन वियर में भी हैंडसम लगते हैं। इस लुक में उन्होंने कुर्ता-पजामा कैरी किया है, जिसके साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाया है।
सचिव जी के इन लुक्स को युवा लड़के आइडिया ले सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@jitendrak1)