क्या आप शादी फंक्शन में साड़ी और लहंगे सूट पहन-पहनकर थक गई हैं, तो इस बार इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई करें। यह आपको एथनिक के साथ मॉर्डन लुक देगा। आइए देखते हैं एक्ट्रेसेज के इंडो-वेस्टर्न लुक-
एक्ट्रेस ने ब्लेजर के साथ इंडो वेस्टर्न को बेहद क्लासी लुक दिया है। यह आउटफिट न केवल अट्रैक्टिव है, बल्कि काफी आरामदायक भी है। आप इसे मेसी बन हेयर स्टाइल और क्लासी हैंड बैग के साथ शादी में कैरी कर सकती हैं।
आप इस लुक को शादी में स्पॉट लाइट बनाने के लिए पहन सकती हैं। ड्रेस का स्टाइलिश श्रग लुक देखने में बेहद गॉर्जियस लग रहा है। महिलाएं भी इस आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं।
माधुरी का यह हैवी एंब्रॉयडरी वाला इंडो वेस्टर्न शादी के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप इस ड्रेस को डार्क न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस के इस इंडो वेस्टर्न को कर्ली हेयर स्टाइल और बोल्ड आई मेकअप के साथ पहन सकती हैं। यह लुक पार्टी में सबको आपका दीवाना कर देंगे।
एक्ट्रेस ने कॉर्प टॉप के साथ धोती स्टाइल के इंडो वेस्टर्न लुक को कैरी किया है। शादी में आप high पोनी हेयर स्टाइल के साथ इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
ब्लू कलर की स्कर्ट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी ब्लाउज और प्रिंटेड श्रग को स्टाइल किया है। आप कॉलेज और ऑफिस में इस ड्रेस को ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके पहन सकती हैं।
यंग गर्ल्स ग्लैमरस लुक लेने के लिए डार्क मेकअप और high पोनी हेयर स्टाइल के साथ एक्ट्रेस के इस ड्रेस स्टाइल वाले इंडो वेस्टर्न को कैरी कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram