Ankita Lokhande की ये क्लासी ज्वेलरी पहनकर शादी में बिखेरें जलवा


By Akshara Verma12, Feb 2025 01:52 PMjagran.com

Ankita की रॉयल ज्वेलरी

लड़कियों को शादी में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने की चाह होती है। क्या आप भी ऐसी लड़कियों में से हैं? तो Ankita Lokhande की रॉयल ज्वेलरी आपके लिए बेस्ट हैं।

डिजाइनर नेकलेस

आप क्लासी साड़ी और लहंगे के साथ एक्ट्रेस के इस डिजाइनर नेकलेस को कैरी कर सकती हैं। साथ ही, यह वेस्टर्न ड्रेसेज को भी स्टाइलिश लुक देगा।

एलिगेंट डिजाइनर हार

आप लहंगे पर इस रेड कलर के नेकलेस को पहनकर अपने आउटफिट में एक अलग ही खूबसूरती और चमक डाल सकती हैं। आप इस नेकलेस को भारी डिजाइनर सूट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

स्टेटमेंट इयररिंग्स

शादी में रॉयल दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के इन इयररिंग को हैवी लहंगे या हैवी सूट के साथ पहन सकती हैं। यह दिखने में भी काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

गॉर्जियस स्टाइलिश हार

एक्ट्रेस ने ब्लैक साडी के साथ इस सिल्वर खूबसूरत एलिगेंट नेकलेस को स्टाइल किया है। यंग गर्ल्स ऐसे हार को सगाई या शादी में स्टाइलिश लुक लेने के लिए पहन सकती हैं।

रॉयल हार

Ankita अपने आउटफिट के साथ हैवी और रॉयल हार पहनना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस का यह स्टाइलिश और अट्रैक्टिव हार लड़कियों के साथ-साथ महिलाओं को बेहद पसंद आते हैं।

ट्रेडीशनल नेकलेस

अभिनेत्री ने नेकलेस को ब्लू कलर के लहंगे के साथ कैरी किया है, जो देखने में बेहद सुंदर लग रहा है। नेकलेस का मोती डिजाइन आपके शादी और फंक्शन के लुक में चार-चांद लगा देगा।

गोल्ड का लंबा हार

एक्ट्रेस का लुक इस लंबे हार और चोकर नेकलेस में निखरकर आ रहा है। आउटफिट को रानी जैसा लुक देने के लिए आप एक्ट्रेस के हार को स्टाइल कर सकती हैं।

इन स्टाइलिश और रॉयल ज्वेलरियों को पहनकर अट्रैक्ट लुक कैरी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit : Instagram (@lokhandeankita)