रीढ़ की हड्डी को बनाएं मजबूत, खाएं ये चीजें


By Akshara Verma27, Sep 2025 12:30 PMjagran.com

रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये चीजें

आजकल लोगों को रीढ़ की हड्डी में दर्द का सामना करना पड़ता हैं। यह एक आम समस्या बनती जा रही है, जो महिलाओं को काफी दिक्कत देता है। रीढ़ के दर्द से राहत पाने के लिए आप स्टोरी में बताए गए इन खाने की चीजों का जरूर इस्तेमाल और सेवन करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में पालक, ब्रोकोली और केल के पत्ते जरूर खाएं। ये विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होती हैं।

जामुन खाएं

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे जामुन आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते है। इनमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर के कई हिस्सों की सूजन में कमी लाती है।

संतरे और खट्टे फल

क्या आप जानते हैं रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए आप संतरे और कई तरह के खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। यह आपके कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता हैं, जिससे हड्डियों में मजबूती आती है।

दही खाएं

दही में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती हैं। इसे खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही, यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।

नट्स और बीज खाएं

आप रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए आप बादाम और अन्य मेवे का सेवन करें। आप शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा को पूरा करें। ऐसा करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती हैं।

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में विटामिन-डी का एक अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आप रीढ़ की हड्डी के दर्द को दूर करने के लिए इसका सेवन जरूर करें।

रीढ़ के दर्द से राहत पाने के लिए आप इन चीजों का सेवन जरूर करें। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva