डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो दुनियाभर में कई लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।
डायबिटीज बीमारी को कुछ दवाओं, सही खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलावों की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीजों को कौन-से स्ट्रीट फूड्स भूल से भी नहीं खाने चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।
डायबिटीज के मरीजों को समोसा, कचौड़ी और पकोड़े जैसे स्ट्रीट फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि यह उनकी समस्या को और बढ़ा सकता है।
इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को समोसा, कचौड़ी और पकोड़े से दूरी बना लेनी चाहिए।
ICMR के अध्ययन के अनुसार केक, चिप्स, कुकीज, क्रैकर, फ्राइड फूड, म्योनीज और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स डायबिटीज की मुख्य वजह हैं।
अगर इन फूड्स को लंबे समय तक खाते हैं, तो शरीर में सूजन आ सकती है और इससे डायबिटीज हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को इन स्ट्रीट फूड्स से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com