Stree 2 से पहले इन फिल्मों ने की 50 करोड़ से ओपनिंग


By Shradha Upadhyay17, Aug 2024 05:32 PMjagran.com

50 करोड़ से ओपनिंग फिल्में

यदि आप भी बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। आज हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट दिखाएंगे जिन्होंने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला।

स्त्री 2

हाल में रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की सीक्वल फिल्म 'स्त्री 2' ने पहले ही दिन बंपर कमाई कर रिकॉर्ड बना लिया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51.80 करोड़ का कलेक्शन किया है।

कल्कि 2898 AD

जून 2024 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि ने भी पहले दिन 95 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई।

जवान

सितंबर 2023 में आई शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' ने भी ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोडा था। फिल्म ने फर्स्ट डे 75 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था।

एनिमल

रणबीर कपूर की पिछले साल 2023 में रिलीज हुई मूवी 'एनिमल' ने भी रिलीज के पहले ही दिन 63.8 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी।

पठान

इस लिस्ट में शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 55 करोड़ से अपना खाता खोला था।

वॉर

वही ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ की साल 2019 में आई फिल्म 'वॉर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ