बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बनर्जी ने हाल में फिल्म 'स्त्री 2' में 'जना' के किरदार से सबको दीवाना बनाया दिया है। स्त्री के पहले पार्ट में भी एक्टर नजर आए थे।
आज हम आपको अभिषेक के अन्य फिल्मों में निभाए गए किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप उनकी ये फिल्में एक बार जरूर देखें।
वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' में एक्टर ने जनार्दन जना का खतरनाक किरदार निभाया था। उनके इस कैरेक्टर को सबने पसंद किया था।
जॉन अब्राहम स्टारर मूवी 'वेदा' में अभिषेक जितेंद्र प्रताप सिंह के खतरनाक रोल में नजर आए थे। यह फिल्म हाल में अगस्त 2024 में रिलीज हुई है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल के पहले और दूसरे दोनों पार्ट में अभिषेक बनर्जी नजर आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने महिंदर राजपूत के लड़के का किरदार अदा किया था।
सच्ची घटना और बनी तारा सुतारिया की फिल्म 'अपूर्वा' में अभिषेक बनर्जी सुक्का नाम के गुंडे बने थे। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
वही फिल्मों के साथ अभिषेक वेब सीरीज पाताल लोक में 'हथौड़ा त्यागी' की शानदार भूमिका निभा चुके हैं।