रक्षाबंधन पर Stree 2 ने तोड़े रिकॉर्ड, 300 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन


By Akanksha Jain20, Aug 2024 11:25 AMjagran.com

हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में बहुत कम समय में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

रक्षाबंधन पर हुई बंपर कमाई

इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया गया। त्योहार के दिन भी फिल्म ने 37 करोड़ की कमाई की थी। वहीं रविवार को 58 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जिसके बाद अब भारत में ही स्त्री 2 ने 241 करोड़ की कमाई कर ली है। दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है।

250 करोड़ के करीब पहुंची स्त्री 2

241 करोड़ की कमाई करने के बाद अब स्त्री 2 250 करोड़ के करीब पहुंच गई है। जल्द ही ये फिल्म ये आंकड़ा भी पार कर लेगी।

स्त्री 2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने 283 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद अब 300 करोड़ की लाइन में फिल्म शामिल हो सकती है।

शानदार स्टार कास्ट

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना ने शानदार काम किया है। फिल्म की कास्ट तो पुरानी है लेकिन कहानी नई है।

ट्रेंड में चल रहे गाने

फिल्म की कहानी के अलावा दर्शकों को फिल्म के गाने भी बहुत पसंद आ रहे हैं। तमन्ना भाटिया का गाना आज की रात लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

कैमियो की बौछार

आपको बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन, अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। फिल्म के अंत में स्त्री 3 का भी हिंट दिया गया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ