Stree 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, जानें टोटल कलेक्शन


By Amrendra Kumar Yadav21, Aug 2024 01:06 PMjagran.com

स्त्री 2 का दबदबा

हाल में रिलीज हुई स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

14 अगस्त को हुई थी रिलीज

फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी और इसका ओपनिंग कलेक्शन 65 करोड़ से अधिक था। वहीं, भारत में इसका कुल कलेक्शन 51 करोड़ से अधिक का था।

दूसरे दिन 31 करोड़ का कलेक्शन

वहीं, दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन करीब 31 करोड़ रहा। वीकेंड में इसकी कमाई में और इजाफा देखने को मिला।

रक्षाबंधन पर कमाए 31 करोड़

इसके बाद रक्षाबंधन के दिन फिल्म का कलेक्शन 31 करोड़ से अधिक का रहा। बीते मंगलवार को भी फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन करने में सफल रही।

मंगलवार का कलेक्शन

स्त्री 2 का कलेक्शन मंगलवार के दिन 25.8 करोड़ रहा। वीकडेज में इतनी कमाई से पता चलता है कि इसका क्रेज अभी भी बरकरार है।

टोटल कलेक्शन

फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो बीते 6 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 255.35 करोड़ का रहा। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 361.15 करोड़ रुपये का हो चुका है।

स्टार कास्ट

फिल्म में श्रद्धा, राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना ने रोल किया है। धीरे-धीरे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच रही है।

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM