इन बड़े अधिकारियों के फर्जीवाड़े का हुआ भंडाफोड़


By Farhan Khan17, Mar 2023 07:54 PMjagran.com

सुरक्षा में चूक

जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा में चूक और एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

किरण भाई पटेल

जे एंड के पुलिस ने श्रीनगर से किरण भाई पटेल नामक एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

पीएमओ

ये अधिकारी खुद को पीएमओ का एडिनशनल डायरेक्टर (एडीजी) बताता था और अपनी खातिरदारी करवा रहा था।

शाही सुविधा

किरण पटेल को जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी, फाइव स्टार होटल तक मिली हुई थी।

गिरफ्तार

नौकरशाहों और व्यापारियों से ठगी करने के बाद उसका राज खुल गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी आईएएस

दो महीने पहले यूपी में भी एक फर्जी आईएएस अधिकारी का खुलासा हुआ था।

संजय

इस फर्जी अधिकारी का नाम संजय था जो केवल एक लड़की से शादी करने के लिए फर्जी आईएएस बना। बाद में इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फर्जी महिला अधिकारी

बिहार के सिवान में एक ऐसी फर्जी महिला अधिकारी को दो दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो खुद पुलिस की वर्दी पहन अपने ब्वॉयफ्रेंड को धमकाने गई थी।

फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल

आजमगढ़ के कप्तानगंज पुलिस ने हाल में एक फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने के बाद उसने बताया कि वो केवल समाज में रोब झाड़ने के लिए यह सब कर रहा था।

नकली एसडीएम

एमपी के इंदौर में एक ऐसा नकली एसडीएम पकड़ा गया था, जिसने एक व्यक्ति से 5 लाख की ठगी की थी।

रूस ने सस्पेंड की अनाज डील, भारत-संयुक्त राष्ट्र के दबाव के बाद वापस लिया आदेश