बरसात में इन फलों से बना लें दूरी


By Akshara Verma21, Aug 2025 01:30 PMjagran.com

बरसात में किन फलों को नहीं खाना चाहिए?

बरसात में कुछ फलों का सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए, क्योंकि क्या आप जानते हैं ये फल सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं। आइए स्टोरी से जानते हैं कि मानसून सीजन में किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिएं।

तरबूज न खाएं

तरबूज शरीर को नमी प्रदान करता हैं। साथ ही, शरीर को ठंडक देता हैं। परंतु, यह फल बरसात में जल्दी खराब हो जाते हैं। इनमें बैक्टीरिया और कीड़े भी जल्द लग जाते हैं, जिससे पेट खराब और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या होने लगती है।

बेरीज न खाएं

बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी इन सभी में बेहद नमी पाई जाती हैं, जिन्हें बारिश के दिनों में खाने से आपको उल्टियां लग सकती हैं।

आम न खाएं

क्या आप जानते हैं आम की तासीर गर्म होती है, जिससे पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या उत्पन्न होने लगती है। साथ ही, इन्हें मानसून में खाने से पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्या होती हैं।

अंगूर न खाएं

अंगूर खाने में स्वादिष्ट होते है। साथ ही, ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन, बरसात के मौसम में इनमें फफूंदी लगने लगती हैं।

आड़ू न खाएं

आड़ू एक ऐसा फल है, जो नमी के कारण जल्दी पिलपिला हो जाता है और इसमें आसानी से फंगस लग जाते हैं। इससे आपका पेट खराब हो सकता है।

केला न खाएं

केला एक एनर्जी से भरपूर फल होता है, लेकिन बरसात के मौसम में यह जल्दी सड़ने लगता है। साथ ही, बरसात के सीजन में केले की त्वचा पर काले धब्बे और सड़न होने लगती है। इसी कारण आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

संतरा न खाएं

संतरे में विटामिन C पाया जाता हैं, जो इम्यून सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन बरसात में इन्हें कम खाना चाहिेए क्योकि इनमें मौजूद एसिड एसिडिटी को बढ़ाता हैं।

बरसात के दिनों में आप इन फलों का सेवन करने से पहले इनकी जांच जरूर करें। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva