आपके फेवरेट स्टार किड्स कितने पढ़े-लिखें हैं? जानें


By Shradha Upadhyay02, Oct 2023 04:22 PMjagran.com

स्टार किड्स

बॉलीवुड सेलेब्स के स्टार किड्स इन दिनों इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमा चुके हैं। तो वही कुछ अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

एजुकेशन

लेकिन शायद आप में से बहुत लोग ये नहीं जानते होंगे कि आपके ये फेवरेट स्टार किड्स कितने पढ़े-लिखे हैं। तो आइये आज आपको कुछ स्टार किड्स की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

सुहाना खान

शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं। सुहाना ने लंदन के एर्डिग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क के 'टिस्क स्कूल ऑफ आर्ट्स ' से पढ़ाई की है।

जान्ह्ववी कपूर

बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड जान्ह्ववी ने केलिफोर्निया के ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की है।

खुशी कपूर

जान्ह्ववी की छोटी बहन खुशी कपूर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग का कोर्स किया है।

सारा अली खान

फेमस स्टार किड सारा अली खान ने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।

अनन्या पांडे

अनन्या ने लॉस एंजलिस की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से बैचलर किया है।

अलाया एफ

पूजा बेदी की बेटी अलाया न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग में डिप्लोमा किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ