शनाया कपूर बॉलीवुड की फेमस स्टार किड है। जो कि बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। और साथ ही एक्ट्रेस जान्ह्ववी कपूर की कजिन सिस्टर है।
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में शनाया कि एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था।
इसके साथ ही अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने इंडियन लुक का जलवा दिखाती नजर आती हैं।
शनाया कपूर एथनिक लुक में बला की खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक काफी यूनिक और अट्रैक्टिव होता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस के गॉर्जियस लहंगे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें यंग गर्ल्स इस वेडिंग सीजन में कैरी करके खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
शनाया कपूर इस पीच कलर के हेवी वर्क लहंगे में एकदम वेडिंग गेस्ट लुक दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ डीपनैक चोली पेयर की है।
इस ग्रीन कलर के बनारसी लहंगे ऑफ शोल्डर चोली में शनाया एकदम अप्सरा लग रही हैं। एक्ट्रेस ने मैचिंग नेकपीस और बन हेयर स्टाइल से अपना लुक कंप्लीट किया है।
इस पिंक के जरी बॉर्डर वाले लहंगे में शनाया काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप किसी पुरानी सिल्क साड़ी से इस तरह का लहंगा बनवा सकती हैं।