हिंदू धर्म शास्त्र में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है।
आज हम आपको घर की एक ऐसी दिशा के बारे में बताएंगे, जहां अगर घर में सीढ़ियां बनी हो, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में बनी सीढ़ियां घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में देवी-देवता का वास माना जाता है।
घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में सीढ़ियां होने से आपके घर में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। परिवार के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ आपके परिवार के साथ कोई अनहोनी नहीं होगी। इसके अलावा आपके घर में धन का आगमन भी हो सकती है।
घर में धन का आगमन होने के साथ-साथ आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। इसके अलावा आपको पड़ोस से मान-सम्मान मिल सकता है। वहीं, दिन-रात तरक्की हो सकती है।
सीढ़ियों की संख्या विषम होनी चाहिए और सीढ़ियां कभी भी शून्य पर समाप्त नहीं होनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होता है।
सीढ़ियों के नीचे कभी भी बाथरूम, किचन या टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए। इसकी जगह आप स्टोर रूम बनवा सकते हैं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com