बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार रह चुकी हैं। भले ही आज वह हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और फिल्मों का जादू हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगा।
श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। आइए एक नजर डालते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों पर।
श्रीदेवी की शानदार फिल्मों में से एक 'मिस्टर इंडिया' भी है। इस फिल्म में श्रीदेवी ने अपनी मनमोहक अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया था। साथ ही, काटे नहीं कटते ये दिन ये रात... गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आज भी उनके फैंस यह मूवी देखना खूब पसंद करते हैं।
साल 1986 में आई फिल्म 'नगीना' में श्रीदेवी ने खूब उमदा एक्टिंग की थी। फिल्म में नागिन के पुनर्जन्म को दर्शाया गया है, जो दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई। बता दें कि यह फिल्म काफी हिट साबित हुई।
श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' फैमिली और कॉमेडी से भरपूर है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रीदेवी ने शशि गोडबोले की भूमिका निभाई थी।
बॉलीवुड की सफल मूवीज में से एक 'चांदनी' का भी नाम शामिल है। यह 1989 की रोमांटिक संगीतमय ड्रामा फिल्म है। मूवी में ऋषि कपूर, श्रीदेवी, सुषमा सेठ, विनोद खन्ना और अचला सचदेव नजर आएं।
'मेरी बीवी का जवाब नहीं' पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित साल 2004 की फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार और श्रीदेवी साथ नजर आए थें। यह बेहतरीन फिल्मों में से एक है। आप इसे देखना न भूलें।
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'चालबाज' कॉमेडी मूवी है। फिल्म में श्रीदेवी मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही, वह सनी देओल, रजनीकांत और अनुपम खेर जैसे बड़े-बड़े किरदार शामिल हैं।
मनोरंजन जगत और बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb