यूरिक एसिड एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है।
यूरिक एसिड बढ़ने पर खासतौर से जोड़ों में इसके क्रिस्टल्स जमने लगते हैं और उंगलियों में भी सूजन होना शुरू हो जाती है।
यूरिक एसिड के कारण हाथ-पैरों में सूजन से त्वचा लाल होने लगती है और दर्द रहता है। इसके चलते अन्य समस्याएं होने लगती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि कौन-सी सब्जी खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, आयरन के साथ-साथ पोटेशियम और फाइबर के अलावा प्यूरीन भी होता है।
प्यूरिन से यूरिक एसिड लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या हो, उन्हें पालक खाने से बचना चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग ब्लड को पतला करने की दवा ले रहे हों, उन्हें भी पालक की सब्जी खाने से बचना चाहिए।
जिन लोगों को यूरिक एसिड पहले से ही बढ़ा हुआ है, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के पालक की सब्जी नहीं खानी चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com