Karva Chauth 2023: आज बन रहा है बेहद खास संयोग


By Amrendra Kumar Yadav01, Nov 2023 11:51 AMjagran.com

करवा चौथ

करवा चौथ का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत का पालन करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।

शिव परिवार की पूजा

इस दिन शिव जी, माता पार्वती और गणेश, कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन चांद की भी पूजा की जाती है।

बहुत खास है यह करवा चौथ

यह करवा चौथ बहुत ही खास है। इस दिन बेहद खास योग बन रहे हैं, जिस वजह से इसकी महत्व और बढ़ गया है।

शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग

आज के दिन शिव योग और सर्वाथ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है,जिस वजह से विशेष फल मिलेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग

आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह योग सुबह 6 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर 2 नवंबर को सुबह 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

शिव योग का समय

वहीं आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से शिव योग शुरू होगा और अगले दिन दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

सभी मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

ऐसे में इस मुहूर्त में पूजा करने से करवा चौथ का विशेष फल मिलेगा। इस मुहूर्त में पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com