जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं साउथ की ये टॉप एक्ट्रेसेस


By Akanksha Jain21, Mar 2023 07:52 PMjagran.com

साउथ एक्ट्रेस

साउथ इंडस्ट्री की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई हुई है। आज हम आपको साउथ की ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो ब्यूटी विथ ब्रेन के नाम से जानी जाती हैं।

सामंथा प्रभु

सामंथा प्रभु आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस के एजुकेशन की बात की जाए तो उन्होंने चेन्नई के एसएमसी कॉलेज से बी.कॉम किया है।

साई पल्लवी

साई पल्लवी को भी आप ब्यूटी विथ ब्रेन कह सकते हैं। एक्ट्रेस की पढ़ाई की बात की जाए तो साई पल्ल्वी ने एमबीबीएस किया हुआ है।

पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े को आज कौन नहीं जनता, अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया हुआ है।

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने एमएस रमैया कॉलेज से साइकोलॉजी और जर्नलिज्म की पढाई की हुई है।

अनुष्का शेट्टी

फिल्म बाहुबली से सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से बीसीए किया हुआ है।

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन ने कई हिट मूवीज में काम किया है, एक्ट्रेस के एजुकेशन की बात की जाए तो तृषा ने बीबीए किया हुआ है। 

नयनतारा

साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा ने मातुर्मा कॉलेज से बीए किया हुआ है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

जॉन अब्राहम का लग्जरी बाइक कलेक्शन