सोफी चौधरी बोल्ड बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ ब्रिटिश सिंगर भी हैं। जो कि कई शानदार बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दे चुकी हैं। इसके साथ ही डीवा वीजे भी हैं।
अपनी एक्टिंग और गायिकी के साथ सोफी इंस्टा क्वीन भी हैं। जो कि अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर बवाल मचाए रहती हैं।
वही सोफी चौधरी के साड़ी लुक्स एकदम डिफरेंट और अट्रैक्टिव होते हैं। इसके साथ ही डीवा साड़ी में बेहद हॉट नजर आती हैं।
आज हम आपको अभिनेत्री के सेक्विन साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप कॉकटेल पार्टी में कैरी करके हॉटनेस का तड़का लगा सकती हैं।
एक्ट्रेस रेनबो शेड वाली सेक्विन साड़ी प्लेन ब्लू ब्लाउज में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उनका ये लुक स्लिम गर्ल्स के लिए बेस्ट है।
आप कॉकटेल पार्टी में सोफी की बेबी पिंक ग्लिटरी साड़ी नूडल स्ट्रैप डीप नेक ब्लाउज में ग्लैमर का तड़का लगा सकती हैं।
आप भी एक्ट्रेस की तरह ब्लैक कलर की हाई स्लिट सेक्विन साड़ी डीप नेक ब्लाउज में अपने बोल्ड अंदाज से पार्टी में सबको दीवाना बना सकती हैं।
डीवा का रेड सेक्विन साड़ी साटन रिवीलिंग ब्लाउज लुक कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसके साथ ग्लॉसी मेकअप कर्ली हेयर बेस्ट रहेंगे।