इन सेलिब्रिटीज को पहले हुई जेल फिर बेल


By Akanksha Jain28, Apr 2023 02:55 PMjagran.com

जेल फिर बेल

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जो जेल की हवा खा चुके हैं। आज हम उन सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो पहले जेल गए फिर बेल मिली। 

सूरज पंचोली

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को आज बरी कर दिया गया है। बता दें कि सीबीआई इस केस की जांच कर रही थी।

बरी

आज सीबीआई अदालत में सुनवाई थी और अब सबूतों के अभाव में सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया।

संजय दत्त

1998 में राइफल और ड्रग्स रखने के मामले में संजय दत्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और 6 साल की सजा सुनाई थी।

आर्यन खान

आर्यन खान को ड्रग्स केस में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में कई सुनवाईयां हुईं और काफी मुश्किलों के बाद आर्यन खान को बेल मिली थी। 

रिया चक्रवर्ती

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिया चक्रवर्ती को जेल की हवा खानी पड़ी थी। 7 अक्टूबर 2020 को रिया को हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।

सलमान खान

काला हिरण केस में सलमान खान को भी जेल की सजा काटनी पड़ी थी, उसके बाद एक्टर को बरी कर दिया गया था।

शाइनी आहूजा

2009 में शाइनी की नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्हें 7 साल की सजा हुई थी, लेकिन वो तीन साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हो गए थे।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ